लखनऊ

बिजनौर में दो बहनों की रहस्यमयी मौत, हिरासत में पिता और सौतेली मां, जहर देने का आरोप

Bijnor News: बिजनौर में दो नाबालिग बहनें बुधवार को अपने पिता और सौतेली मां के घर गईं थी। जहां वे बीमार पड़ गईं और अस्पताल जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता और सौतेली मां को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

Image

पुलिस हिरासत में पिता और सौतेली मां (सांकेतिक फोटो)

Bijnor News: बिजनौर से दो नाबालिग बहनों की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत का मामला सामना आया है। जिसमें पुलिस ने पिता और सौतेली मां को हिरासत में लिया है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जहर दिए जाने से दोनों बच्चियों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता के घर जाकर बीमार हुईं बच्चियां

यह घटना हिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया, "आफिया परवीन (10) और उसकी बहन हादिया परवीन (8) बुधवार शाम को अपने पिता और सौतेली मां के घर गईं और बीमार हो गईं। उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।"

पिता और सौतेली मां से पूछताछ

अधिकारी ने बताया, "परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग लड़कियों को जहर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमने पिता फरमान और सौतेली मां नाजरीन को हिरासत में लिया है, जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।" पुलिस के अनुसार पिता ने दो साल पहले नाबालिगों की मां को तलाक दे दिया था। फिलहाल वे अपने दादा-दादी के साथ रह रही थीं।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article