UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश में अब रोडवेज बस का सफर और भी आसान होगा। प्रदेश सरकार के बजट में रोडवेज के हिस्से में 854 करोड़ रुपये का प्रावधान हुआ है। इन रुपयों में 400 करोड़ रुपये से 1000 हजार नई बसों की चेचिस खरीदी जाएंगी। इससे रोडवेज यात्रियों को सहूलियतें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही बलिया और शाहजहांपुर समेत प्रदेश के पुराने बस स्टेशनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ का प्रावधान हुआ है। परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह के अनुसार, पहली बार रोडवेज के हिस्से में बड़ा बजट आया है। नई बसों की चेचिस खरीदने से लेकर बस बॉडी निर्माण का कार्य मार्च 2024 के पहले पूरा करना होगा। इसके साथ ही प्रदेश के जर्जर बस अड्डों की हालत भी सुधारी जाएगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इस दिशा में कार्य किया जाएगा।
लखनऊ
UP Roadways Bus: यूपी रोडवेज बस से सफर करना होगा और भी आसान, बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 24, 2023, 06:29 PM IST
UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यूपी रोडवेज बसों के बेड़े में एक हजार नई बसें शामिल हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज बस से सफर करना आसान हो जाएगा। रोडवेज यात्रियों को सहूलियतें मिलने की भी उम्मीद है। पहली बार रोडवेज के हिस्से में बड़ा बजट आया है।
अब यूपी की रोडवेज बस में सफर करना होगा आसान
Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
- रोडवेज बस में सफर करना होगा आसान
- रोडवेज बसों के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें
- रोडवेज यात्रियों को मिलेंगी सहूलियतें
