लखनऊ

UP के बारे में अपनी नॉलेज अच्छी समझते हो तो इन 15 प्रश्नों के उत्तर देकर बताओ

यूपी में ही पैदा हुआ हूं। मेरे दादा-परदादा भी उत्तर प्रदेश में ही पैदा हुए और पूरी जिंदगी बितायी। इस राज्य के बारे में मुझे सारी जानकारी है। अगर ऐसा ही आपको भी लगता है तो हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं 15 प्रश्न। अगर आप इन 15 प्रश्नों के उत्तर सही-सही दे देते हैं तो आपका दावा बिल्कुल सही है। आप उत्तर प्रदेश को अच्छे से जानते हैं।

Image

उत्तर प्रदेश को जानते हैं तो इन प्रश्नों के उत्तर दें

Photo : Times Now Digital

UP General Knowledge: उत्तर प्रदेश के बारे में आप बहुत कुछ जानते हैं। अपना राज्य होने के कारण गर्व से यूपी का नाम लेते हैं। जब भी आप कहते हैं कि भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हमारे ही उत्तर प्रदेश (अयोध्या और मथुरा) में हुआ था तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। इसके अलावा भगवान गौतमबुध को भी इसी उत्तर प्रदेश की धरती पर निर्वाण प्राप्त हुआ था। महान हस्तिनापुर राज्य भी इसी उत्तर प्रदेश में था। यह सब जब आप किसी को बताते हैं तो आपकी आंखों में चमक आ जाती है।

यही नहीं, उत्तर प्रदेश में ही गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यहां पर महाकुम्भ का आयोजन होता है। यहां काशी, मथुरा और अयोध्या हैं। यहीं पर धरती के सबसे पुराने शहरों में से एक वाराणसी (काशी) है। कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश में मौजूद प्रयागराज में ही भगवान ब्रह्मा ने पहला यज्ञ किया था। उत्तर प्रदेश में ही मेरठ भी है, जहां से स्वतंत्रता की पहली लड़ाई की शुरुआत मानी जाती है। अगर अपने राज्य को लेकर इतना ही गर्व है तो नीचे दिए गए कुछ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी नॉलेज को परख लें -

FAQs

क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार उत्तर प्रदेश देश में कौन-से स्थान पर आता है?

क्षेत्रफल के लिहाज से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। आबादी के लिहाज से यूपी नंबर 1 पर विराजमान है।

उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है?

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं?

उत्तर प्रदेश के जिले कितने मंडलों और संभागों में बंटे हैं?

उत्तर प्रदेश में कितनी तहसीलें और नगर निगम हैं?

यूपी में कुल कितने विकास प्राधिकरण हैं

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है और इसका क्षेत्रफल कितना है?

मशहूर मेंढक मंदिर कहां है?

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है और इसका क्षेत्रफल कितना है?

हापुड़ जिला किस चीज के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम बारिश होती है?

मथुरा जिले में औसतन कितनी बारिश होती है?

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश किस जिले में होती है

उत्तर प्रदेश में सबसे लंबा प्लेटफॉर्म किस रेलवे स्टेशन पर है?

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article