Lucknow News: दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। नागपुर से समस्तीपुर के बीच पूजा विशेष ट्रेन संख्या 01207, 24 सितंबर से 26 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे नागपुर से रवाना होकर इटारसी, झांसी होते हुए अगले दिन सुबह 6:05 बजे ऐशबाग पहुंचेगी, और फिर गोंडा व गोरखपुर होते हुए रात 9:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01208 समस्तीपुर से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के छह, जनरल के छह और थर्ड एसी के चार कोच होंगे। इसके अतिरिक्त, गोरखपुर और पुणे के बीच भी एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 01415 पुणे से प्रतिदिन सुबह 6:50 बजे रवाना होकर लखनऊ होते हुए शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर से 28 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार कोच होंगे।
