लखनऊ

जाम के झाम से बचेगा यूपी, इन सात शहरों में बनेगा स्मार्ट पार्किंग जोन

अगले दो सालों में यूपी के सात शहरों में स्मार्ट पार्किंग बनेगी। सरकार की ओर से इस संबंध में मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को आदेश जारी किया गया है। जिसमें अतिरिक्त दो सालों का समय दिया गया है ताकि इस अटकी परियोजना को पूरा कराया जा सके।

Image

सात शहरों में बनेगी स्मार्ट पार्किंग (AI Ctreation)

Smart Parking In UP: उत्तर प्रदेश सरकार सात शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट पार्किंग जोन बनवाएगी। जिससे इन शहरों में यातायात प्रबंधन के साथ-साथ स्मार्ट ट्रैफिक जैसी सुविधाओं का विकास होने में सहूलियत महसूस होगी। अगले दो सालों में इसका काम पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हर शहर में स्मार्ट पार्किंग पर 250 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

इन शहरों में बनेगी पार्किंग

शहरों में पार्किंग की सही व्यवस्था ना होने की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए काम शुरू हो चुका है। सरकार ने अगले दो साल में सात शहरों में स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था करने का फैसला किया है। इनमें अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, गोरखपुर, शाहजहांपुर, मेरठ, गाजियाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं। नगर विकास विभाग ने इसके लिए सभी सात शहरों के नगर निगमों से प्रस्ताव मांगा है।

नगर निगमों को भेजे गए आदेश

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। शासन को भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर पैसों का आवंटन होगा और तय समय के दौरान प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।

दो साल का मिला अतिरिक्त समय

इन शहरों में स्मार्ट रोड, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), स्मार्ट क्लास, जोनल कार्यालय, सोलर स्ट्रीट लाइट, हेल्थ एटीएम, पार्क और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए कुल 1750 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। हालांकि, योजना लागू होने के पांच साल बाद भी कई नगर निगमों ने अभी तक प्रस्ताव नहीं भेजे हैं, जिससे कार्यों में देरी हो रही है। आदेश में यह साफ किया गया है कि अब दो साल का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसमें सभी काम पूरे करने होंगे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article