Saryu Express Attack Case: उत्तर प्रदेश (यूपी) के सरयू एक्सप्रेस कांड का मुख्य आरोपी मार गिराया गया है। शुक्रवार (22 सितंबर, 2023) को उसे एनकाउंटर के दौरान अयोध्या के पूरा कलंदर में ढेर किया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अयोध्या पुलिस के संयुक्त अभियान/ऑपरेशन के दौरान एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा के अलावा दो और सिपाही (आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू) भी घायल हुए।
स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- सरयू एक्सप्रेस में महिला कॉन्सटेबल पर हमला करने वाला मुख्यारोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया है। एनकाउंटर के बाद इनायत नगर से उसके दो गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है।
