लखनऊ

लखनऊ में बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; सिर पर था एक लाख का इनाम

लखनऊ पुलिस की मुठभेड़ में बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी दीपक वर्मा आज तड़के मारा गया। घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दीपक पर एक लाख का इनाम रखा था।

Image

रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया (सांकेतिक तस्वीर)

Lucknow Encounter: लखनऊ में बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी दीपक पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार दिया गया। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। शुक्रवार तड़के देवी खेड़ा इलाके में गन्ना संस्थान के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। घिरता देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। आलमबाग थाने की पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां आरोपी को मृत घोषित कर दिया गया।

शहर से भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस को जानकारी मिली कि वह गन्ना संस्थान के पास घूम रहा है। जब आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था तब पुलिस ने पीछा किया और पकड़ने की कोशिश की। घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे देशबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या था मामला

4 जून की रात दीपक ने आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे से अपनी मां के साथ सोई हुई बच्ची को उठाया और स्कूटी से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था और पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की। घटना के बाद से पुलिस लगातार अपडेट दे रही है और मामले की जांच जारी है।

CCTV में दिखी थी स्कूटी

पुलिस ने आरोपी पर गुरुवार को ही एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी दीपक वर्मा (24) पुत्र राधेश्याम वर्मा डूडा कॉलोनी, ऐशबाग का रहने वाला था। वह ट्रेनों में अवैध तरीके से पानी बेचने और जागरण में झांकी सजाने का काम करता था। जहां बच्ची से रेप की वारदात हुई, वहां की CCTV फुटेज में आरोपी सफेद स्कूटी से जाता हुआ नजर आया था। स्कूटी के नंबर से ही पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article