लखनऊ

Atiq News : अतीक अहमद के नाम पर रंगदारी मांगने का एक और मामला, सगे भाई शीबू और असहल पर FIR दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 12:31 PM IST

प्रयागराज माफिया डॉन अतीक अहमद के नाम पर जमीन हड़पने और रंगदारी मांगने के आरोप पर बेली इलाके के रहने वाले सगे भाई शीबू और असहल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Image

अतीक अहमद के नाम पर रंगदारी

प्रयागराज : माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के नाम पर जमीन हड़पने और रंगदारी मांगने का एक और मामला आया सामने है। अतीक अहमद गैंग से जुड़े हुए दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह केस प्रयागराज के कैंट थाने में दर्ज हुआ। बेली इलाके के रहने वाले सगे भाई शीबू और असहल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

जमीन के नाम पर लिए 5 लाख रुपए एडवांस

आरोप है कि शीबू और असहल ने विक्रांत यादव नाम के शख्स से एक जमीन के नाम पर 5 लाख रुपए एडवांस लिए थे। जमीन नहीं मिलने पर पैसे की मांग की तो दोनों आरोपी भाइयों ने खुद को अतीक अहमद का करीबी बताते हुए उन्हें धमकी दी।

अपहरण की कोशिश, 10 लाख रुपए मांगी रंगदारी

पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से उसका अपहरण करने की कोशिश की गई। आरोपी भाइयों ने पैसे लौटाने के बजाय उससे 10 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। यह घटना पिछले साल अक्टूबर महीने की है।

पीड़ित ने अब जुटाई हिम्मत, कराया केस दर्ज

पीड़ित ने अब हिम्मत जुटा कर केस दर्ज कराया। बेली इलाके के रहने वाले शीबू और असहल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 406, 420 और 386 के तहत केस दर्ज हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article