लखनऊ

निक्कर पहने थानेदार साहब का वीडियो वायरल, अर्धनग्न हो प्लेटफॉर्म पर खा रहे थे 'हवा'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 08:07 PM IST

Pilibhit News: आरोपी पीलीभीत जीआरपी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने उन्हें अयोध्या भेज दिया है। इस मामले में उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद सूर्य प्रकाश सिंह पर कई और आरोप लग रहे हैं। जिसे लेकर जांच की जा रही है।

Image

पीलीभीत में जीआरपी के एसओ का वीडियो वायरल

Photo : Twitter

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में तैनात जीआरपी के एक एसओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जीआरपी थाने के इंचार्ज सूर्य प्रकाश सिंह अंधनग्न होकर प्लेटफॉर्म पर टहलते दिख रहे हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो रात के समय का है। इस वीडियो में सूर्य प्रकाश सिंह सिर्फ अंडर वियर पहने हुए घूमते दिख रहे हैं। इतनी ठंड में स्टेशन पर अर्धनग्न हालत में घूमना कई सवालों को जन्म दे रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जीआरपी में हड़कंप मच गया और सूर्य प्रकाश सिंह पर गाज गिर गई।

हो गई कार्रवाई

सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तब मामले की जानकारी ऊपर के अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद सूर्य प्रकाश सिंह को पीलीभीत से अयोध्या भेज दिया गया। साथ ही तीन दिनों के भीतर उनसे इस मामले पर जवाब मांगा गया है। उन्हें लखनऊ बुलाया गया है, जहां अधिकारियों के सामने उन्हें सफाई पेश करनी होगी।

लगे और आरोप

सूर्य प्रकाश सिंह पर और भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। जीआरपी के इस पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि वो लोगों से अभ्रदता भी करते हैं। हालांकि सूर्य प्रकश सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि टंकी में पानी खत्म हो गया था, जिसके बाद वो नहाने के लिए जा रहे थे, तभी वो कैमरे में कैद हो गए। वहीं वहां मौजूद लोगों का दावा है कि सूर्य प्रकाश सिंह नशे की हालत में थे। सूर्य प्रकाश सिंह ने अभ्रदता के आरोपों से भी इनकार किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article