पटना

सौतन को देखते ही पत्नी का चढ़ा पारा, बीच सड़क पर पति को कूट दिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 07:44 PM IST

पति की पिटाई करने वाली महिला ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके 3 बच्चे भी हैं। इसके बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली। इसकी खबर मिलने के बाद वह अपने पति की तलाश में यहां पहुंची थी।

Image

बिहार में पत्नी ने पति को बीच सड़क पीटा (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

बिहार के दरभंगा जिले में एक पत्नी को जब पति की दूसरी बीवी के बारे में पता चला तो उसने बीच सड़क की पति की धुनाई कर दी। बीच सड़क काफी देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कहां की है घटना

महिला पति की पिटाई करने के बाद उसका कॉलर पकड़कर खींचते हुए थाने ले गई जहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। घटना दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट परिसर के पास की है।

कर रही थी जासूसी

महिला अपने पति की जासूसी करते हुए यहां पहुंची थी। उसे खबर मिली थी कि उसके पति का एक लड़की से अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी।ट

देखते ही कर दी कूटाई

पति को देखते ही महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपने पति को पकड़ लिया और सरेआम पीटना शुरू कर दिया। महिला के गुस्से से बचने के लिए उसके पति ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

क्या कहा महिला ने

पिटाई करने वाली महिला ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी, उसके तीन बच्चे हैं। इसके बाद पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद वह अपने पति की तलाश में यहां पहुंची थी। महिला का कहना है कि वह पहले भी थाने में लिखित शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, पति ने स्वीकार किया है कि उसने पहली पत्नी के साथ रहते हुए दूसरी शादी की है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article