महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले शहर हो या ग्रामीण इलाके या फिर कस्बे कम होने का नाम नहीं ले रहे। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक नर्स के साथ जिस तरह की विभत्स घटना हुई है, उससे एक सभ्य समाज के हर व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाएगा। दरअसर उरई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली महिला स्टाफ नर्स को चुर्खी रोड से अगवा कर लिया गया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। दरिंदे यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने अगवा नर्स के गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया।
घटना चुर्खी रोड की है, जहां पर दो महिलाओं सहित 8 लोगों ने मिलकर महिला नर्स का अपहरण किया। इसके बाद वह उसे जंगल ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस बीच दरिदों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग वहां आए तो दरिदें वहां से भाग गए।
नर्स ने सुनाई आपबीती
स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर महिला नर्स ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ने बताया कि युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ गैंग रेप और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, दूसरी तरफ आरोपियों की तरफ से चुर्खी थाने में रिपोर्ट दी गई है। इस शिकायत में उन्होंने उल्टा नर्स पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।
दरअसल उरई में मुहल्ला निवासी 30 साल की स्टाफ नर्स यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में काम करती हैं। पीड़ित ने बताया कि रोज की तरह वह गुरुवार सुबह भी स्कूटी से अस्पताल जा रही थी। यहां चुर्खी रोड पर सुनसान इलाके में मुहल्ले के ही दो युवक, दो महिलाओं और चार अज्ञात लोगों ने उसकी स्कूटी के सामने चार मोटरसाइकिल लगाकर उसे रोक दिया। इसके बाद उसे घसीटकर जंगल में लगे और और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की और गैंग रेप किया।
पड़ोसी महिला का शक
स्थानीय लोगों की मदद से महिला अपने पति के साथ जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर के सामने वाले मकान में रहने वाली महिला को शक है कि पीड़ित का उसके पति के साथ अवैध संबंध है। इसके चलते सामने के घर में रहने वाली महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। जब वह मायके गई तो देख लेने की धमकी देकर गई थी। पीड़ित का आरोप है कि बदला लेने के लिए ही उस महिला ने अपने माता-पिता और अन्य के साथ मिलकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।
