लखनऊ

इस नवरात्रि विंध्याचल धाम जाना हुआ आसान; प्रयागराज, पटना और लखनऊ के बीच आज से दौड़ेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इस दौरान विंध्याचल धाम और अन्य धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज-पटना और मिर्जापुर-लखनऊ के बीच अनारक्षित ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। ये ट्रेनें 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में

Image

आज से शुरू हो रही हैं सेवाएं (सांकेतिक चित्र)

Special Train for Vindhyachal: नवरात्रि आज से शुरू हो रही है और इस आस्था और उत्साह के माहौल में और इजाफा करते हुए Indian Railway ने दो स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। मां शैलपुत्री की पूजा के साथ 22 सितंबर से शुरू होने वाले इस महापर्व का समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल और अन्य धार्मिक स्थलों की ओर रुख करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार खास मिर्जापुर के विंध्याचल देवी स्थान जाने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं।

चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने घोषणा की है कि नवरात्रि के मौके पर 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें एक ट्रेन प्रयागराज और पटना के बीच चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन मिर्जापुर और लखनऊ के आलमनगर स्टेशन को जोड़ेगी। दोनों ट्रेनों को जनरल कैटेगरी में रखा गया है ताकि अधिक से अधिक यात्री सस्ती और आसान यात्रा कर सकें।

प्रयागराज से पटना तक सुविधा

पहली नवरात्रि स्पेशल ट्रेन (04112 - PNBE UNRESERVED SPL) प्रयागराज से पटना के बीच 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रोजाना चलेगी। इसके अलावा 6 अक्टूबर को एक अतिरिक्त सेवा भी दी जाएगी। ट्रेन सुबह 11:15 बजे प्रयागराज से रवाना होकर रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में रात 9:00 बजे पटना से चलकर सुबह 6:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन नैनी, मेजा रोड, मंडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

लखनऊ से विंध्याचल तक सीधा सफर

नवरात्रि के दौरान ट्रेन दूसरी स्पेशल ट्रेन (04114 - Mirzapur Navratri Mela Special) आलमनगर, लखनऊ से शुरू होकर मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज तक सेवा देगी। यह ट्रेन 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक और फिर 7 अक्टूबर को शुरू होगी। यह ट्रेन रात 1:00 बजे आलमनगर से शुरू होकर, उतरैतिया, रायबरेली, प्रयागराज, नैनी होते हुए सुबह 8 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी।

दूसरी तरफ से यह ट्रेन (04113 - Alamnagar Navratri Mela Special) शाम 4:05 बजे मिर्जापुर से शुरू होकर विंध्याचल धाम, मंडा रोड, मेजा रोड, नैनी होते हुए 7:45 AM पर प्रयागराज पहुंचेगी और रात 11:25 बजे आलमनगर पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

नवरात्रि में विंध्याचल धाम और आसपास के धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सामान्य ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो जाता है। रेलवे की इन पूजा स्पेशल सेवाओं से श्रद्धालुओं को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ पर भी नियंत्रण रहेगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article