लखनऊ

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर लखनऊ से गिरफ्तार, कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप

गाजीपुर पुलिस ने मुफ्तार अंसारी के छोटे बेट उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उमर पर आरोप है कि उन्होंने गाजीपुर की जिला अदालत में अपनी मां का फर्जी हस्ताक्षर कर जाली दस्तावेज पेश किए।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

Photo : iStock

Umar Ansari Arrested: गाजीपुर पुलिस ने दिवंगत नेता मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला उनके पिता की जब्त संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर याचिका से जुड़ा है। उमर पर आरोप है कि उन्होंने दस्तावेजों में अपनी फरार मां के जाली हस्ताक्षर कर कोर्ट में पेश किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ से उमर को किया अरेस्ट

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक उमर को जिला पुलिस ने राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किया। उमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त की गई अपने परिवार की संपत्तियों को छुड़ाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये जाली दस्तावेज अदालत में पेश किए।

उमरअंसारी क्यों हुए अरेस्ट?

बयान के अनुसार उन दस्तावेजों पर कथित तौर पर उमर की मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर हैं। अफशां फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बयान में कहा गया, ‘‘धोखाधड़ी की गतिविधि का पता चलने पर उमर अंसारी के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।’’ उमर की गिरफ्तारी के बाद मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!