लखनऊ

यात्रियों को खूब भाया UP, इस मामले में हैदराबाद अव्वल तो जयपुर भी बना पहली पसंद

भारत में निजामों का शहर सबसे लोकप्रिय साबित हुआ है। हालांकि, राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में इस साल सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।

Image

यूपी को पसंद कर रहे पर्यटक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं। लगातार पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होता यूपी को खूब भा रहा है। वैसे साल 2023 यात्रियों के बीच हैदराबाद सबसे लोकप्रिय शहर बनकर सामने आया है। तो वहीं बेंगलुरु भी पीछे नहीं रहा उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेक बेस्ड होटल कंपनी ओयो के 'ट्रैवेलोपीडिया 2023' की रिपोर्ट में ये बात कही गई है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा दौरा किया जाने वाला राज्य बना। इस सूची में दूसरा स्थान महाराष्ट्र का रहा। ओयो ने एक बयान में कहा कि वार्षिक यात्रा रुझान सूचकांक - 'ट्रैवेलोपीडिया 2023' के अनुसार साल के किसी भी वीकेंड की तुलना में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान सबसे अधिक बुकिंग की गईं।

बेंगलुरु में भी खूब हुईं बुकिंग

बयान के मुताबिक, हैदराबाद भारत में सबसे अधिक बुक किए जाने वाले शहर के रूप में सामने आया है। इसके बाद बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता का स्थान है। वहीं, दूसरी ओर गोरखपुर, दीघा, वारंगल और गुंटूर जैसे छोटे शहरों में सालाना आधार पर सबसे अधिक बुकिंग वृद्धि हुई। ओयो ने कहा कि 2023 में छुट्टियां बिताने के लिए लोकप्रिय स्थलों में जयपुर सबसे आगे रहा। उसके बाद गोवा, मैसूर और पुडुचेरी का स्थान था।

तीर्थस्थलों में पुरी अव्वल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग के लिहाज से आध्यात्मिक और तीर्थस्थलों में पुरी को शीर्ष स्थान मिला। इसके बाद अमृतसर, वाराणसी और हरिद्वार रहे। बयान में कहा गया कि देवघर, पलानी और गोवर्धन जैसे कम प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों में भी आगंतुकों की संख्या तेजी रूप से बढ़ी है। वहीं, राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश इस साल सबसे अधिक बुक किया जाने वाला राज्य था। उसके बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश थे। जहां तक दिन की बात है तो 30 सितंबर को सबसे ज्यादा बुकिंग रही, जबकि महीनों में मई पहले नंबर पर रहा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article