लखनऊ

UP में कतर्निया घाट और टाइगर रिजर्व घूमेंगे विदेशी सैलानी, योगी के मंत्री बोले- 'यहां टूरिज़्म की असीम संभावनाएं'

UP Tourism: पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में बताया कि, घरेलू पर्यटन के मामने में उत्‍तर प्रदेश भारत में पहले पायदान पर है। उत्‍तर प्रदेश विदेशी सैलानियों के मामले में भी पहला स्‍थान प्राप्‍त करे इसी दिशा में यूपी सरकार काम कर रही है।

Image

विदेशी पर्यटकों से मिले पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जयवीर सिंह। (तस्‍वीर साभार: @jaiveersingh099/X)

UP Tourism: उत्‍तर प्रदेश सरकार राज्‍य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सार्थक प्रयास कर रही है। इसी बीच प्रदेश के पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एक बयान जारी किया है। उन्‍होंने कहा है कि, यूपी में ईको पर्यटन की संभावनाएं काफी ज्‍यादा हैं। वैश्विक पटल इनका ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रचार और प्रसार हो सके यही हमारा संकल्प है। जयवीर सिंह कहते हैं कि भारतीय संस्‍कृति के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग जानें इसलिए हम अपने उद्देश्‍य के तहत इंग्लैंड, अमेरिका, हालैंड और जर्मनी के टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर्स को ट्रिप करा रहे हैं।

विदेशी पर्यटकों का ज्ञानवर्धन

पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में बताया कि, घरेलू पर्यटन के मामले में उत्‍तर प्रदेश भारत में पहले पायदान पर है। उत्‍तर प्रदेश विदेशी सैलानियों के मामले में भी पहला स्‍थान प्राप्‍त करे इसी दिशा में यूपी सरकार काम कर रही है। पर्यटन बढ़ाने के जितने भी संभावित आयाम हैं सभी पर सरकार तेजी से काम कर रही है। ईको पर्यटन के बारे में बात करते हुए पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री ने कहा कि, यहां ईको पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं इसलिए प्रदेश के उन सभी स्‍थानों को विकसित किया जा रहा है जो बेहतरीन पर्यटन स्‍थल हैं। विदेशी पर्यटकों को भी इन स्‍थानों के बारे में विस्‍तार से बताया जा रहा है कि, ताकि वे यहां की संस्‍कृति और इतिहास से परिचित हो सकें।

एक दिसंबर से शुरू हुई ट्रिप

पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, पर्यटन विभाग फैम ट्रिप में सहयोग कर रहा है। एक दिसंबर को चंबल वेटलैंड से शुरू हुई ये यात्रा सूरसरोवर पक्षी विहार होते हुए चार दिसंबर को लखनऊ पहुंची थी। यह यात्रा यहां से दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी जाएगी और वहीं पर सभी पर्यटक ठहरेंगे। जिसके बाद वहां से किशनपुर वन्य अभयारण्य, कतर्निया घाट बहराइच और पीलीभीत टाइगर रिजर्व जाया जाएगा।

पर्यटकों को संदेश

पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सभी विदेशी पर्यटकों का स्‍वागत किया। उन्‍होंने टूर एंड ट्रैवेल ऑपरेटर्स से कहा कि, वे यूपी में आराम से घूमें, देखें, यहां के इतिहास और महत्‍व को समझकर प्रचार करें। पर्यटन मंत्री ने विदेशी पर्यटकों से ये भी कहा कि, प्रकृति का असल स्‍वरूप देखना है तो उत्‍तर प्रदेश जरूर घूमें। यहां कदम-कदम पर आपको यूपी सरकार सहयोग करेगी। वहीं, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने स्‍थानीय लोगों के विकास और उनसे जुड़ाव की बात कही। उनका कहना था कि, पर्यटन उद्योग से स्‍थानीय लोगों को डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट तरीके जोड़ने का काम किय जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, इससे न केवल आय बढ़ेगी बल्कि युवाओं को टूरिस्‍ट गाइड बनने का मौका भी मिलेगा।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article