लखनऊ

चलती ट्रेन में शख्स को आया हार्ट अटैक, पत्नी ने मुंह से सांस देकर पति को बचाया; आरपीएफ ने भी की मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:04 PM IST

Mathura: घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे के आसपास की है। चेन्नई के रहने वाले केशवन अपनी पत्नी दया के साथ निजामुद्दीन तिरुअनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-4 में यात्रा कर रहे थे। अचानक केशवन को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनकी पत्नी दया ने इस बारे में आरपीएफ के जवानों को बताया।

Image

पत्नी ने मुंह से सांस देकर पति को बचाया।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. चलती ट्रेन में शख्स को आया हार्ट अटैक
  2. पत्नी ने मुंह से सांस देकर पति की बचाई जान
  3. आरपीएफ जवानों ने भी की मदद

Mathura: मथुरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों की मदद और सूझबूझ से ट्रेन में यात्रा कर रही महिला ने अपनी पति की जान बचा ली। दरअसल चलती ट्रेन में महिला के पति को हार्ट अटैक आ गया, लेकिन आरपीएफ के जवानों के कहने पर महिला ने सीपीआर देकर अपने पति को मौत के मुंह से बचा लिया। सीपीआर देने के बाद शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पत्नी ने मुंह से सांस देकर पति की बचाई जान

ये घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे के आसपास की है। चेन्नई के रहने वाले केशवन अपनी पत्नी दया के साथ निजामुद्दीन तिरुअनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-4 में यात्रा कर रहे थे। अचानक केशवन को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनकी पत्नी दया ने इस बारे में आरपीएफ के जवानों को बताया।

आरपीएफ के जवान तुरंत कोच में पहुंचे और यात्री केशवन को ट्रेन से बाहर निकाला। ट्रेन से बाहर निकालते ही आरपीएफ के जवानों ने महिला से अपने पति को सीपीआर देने को कहा। महिला जहां अपने पति को सीपीआर (मुंह से सांस) दे रही थी तो आरपीएफ के जवानों ने यात्री के हाथों और पैरों की मालिश करने लगे।

आरपीएफ जवान बने देवदूत

करीब आधे घंटे के बाद महिला के पति को होश आया। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने एंबुलेंस की मदद से मरीज को मथुरा के प्राइवेट में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बाद में खुद आरपीएफ ने ट्वीट कर बताया कि कॉन्सटेबल अशोक कुमार और कॉन्सटेबल निरंजन सिंह ने मथुरा रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले यात्री को तत्काल सहायता प्रदान की, गोल्डन आवर में सीपीआर दिया, एंबुलेंस की व्यवस्था की और तत्काल उसे जरूरी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article