लखनऊ

Makar Sankranti 2023 Date In Up: यूपी में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, देखें पूजा मुहूर्त, पुण्य काल और महापुण्य काल समय

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 8, 2023, 04:29 PM IST

Makar Sankranti 2023 Date Time In India (मकर संक्रांति 2023 कब है?): उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में लोग मकर संक्रांति की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मकर संक्रांति का पावन पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस गंगा स्नान कर सूर्य देव की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां देखें पूजा मुहूर्त, पुण्य काल और महापुण्य काल समय।

Image

मकर संक्रांति 2023 कब है, देखें पुण्य काल और महापुण्य काल समय

Makar Sankranti 2023 Date Time In India (मकर संक्रांति 2023 कब है?): हिंदू धर्म में मकर संक्रांति Makar Sankranti का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान कर किसी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान आदि करने से व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है तथा ग्रह दोष से मुक्ति (Makar Sankranti 2023 Date) मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। पौराणिक क उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी के नाम से जाना जाता है।

वैसे तो मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति की तिथि में बदलाव देखने (Makar Sankranti 2023 Kab hai) को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के लोग मकर संक्रांति की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। बता दें उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में इस बार मकर सक्रांति का पावन पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी की देर रात धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के शहरों में मकर संक्रांति की धूम कब देखने को मिलेगी।

Makar Sankranti 2023 Date In Up, मकर संक्रांति 2023 की तिथि?

हिंदू पंचांग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी 2023, रविवार को मकर संक्रांति की धूम देखने को मिलेगी। 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें गंगा स्नान व दान के लिए पुण्य काल समय सबसे अच्छा होता है। साथ ही शुभ कार्यों के लिए भी यह समय सबसे अच्छा माना जाता है।

Makar Sankranti 2023 Date, Time, Puja Muhurat In Up, मकर संक्रांति 2023 तिथि, पूजा मुहूर्त, पुण्य काल और महापुण्य काल समय

मकर संक्रांति 2023 तिथि 15 जनवरी 2023, रविवार
सूर्य का मकर राशि में गोचर 14 जनवरी, रात 8:21 पर
पुण्य काल आरंभ 15 जनवरी, प्रात: 07:15 से
पुण्य काल की समाप्ति 15 जनवरी, दोपहर 12:30
महापुण्य काल मुहूर्त सुबह 07:15 से 09 बजकर 15 मिनट तक

मकर संक्रांति का महत्व, Makar Sankranti Significance and Importance

सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि कर सूर्यदेव की उपासना करने व जरूरतमंद व गरीबों को दान इत्यादि करने से 10 अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। तथा समस्त सुखों को भोगने के बाद वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है। वैज्ञानिकीय दृष्टि से भी इस दिन का विशेष महत्व है, इस दिन से मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article