लखनऊ

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

Mainpuri Accident: यूपी मैनपुरी जिले में एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Mainpuri Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल जा रही एक छात्रा को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से छात्रा के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV में कैद हुई वारदात

डंपर द्वारा बच्ची को टक्कर मारने की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो हादसे की भयावहता को दर्शाती है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मासूम बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

स्कूटी पर स्कूल जाते हुए हादसा

मृतक मासूम की पहचान गोरांशी के रूप में हुई है, जो मैनपुरी के श्रृंगार नगर की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे 6 वर्षीय स्कूल छात्रा अपनी ममेरी बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। श्रृंगार मोड पर के पास बालू से लदा एक तेज रफ्तार डंपर आया और स्कटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में गौरंशी को मौके पर मौत हो गई और उसकी ममेरी बहन घायल हो गई,, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को डंपर चालक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले किया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें