लखनऊ

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, ढखेरवा–गिरिजापुरी हाईवे से शारदा नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच की मौत

Lakhimpur Kheri Road Accident: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के ढखेरवा–गिरिजापुरी हाईवे हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Image

ढखेरवा–गिरिजापुरी हाईवे से शारदा नहर में गिरी तेज रफ्तार कार

Lakhimpur Kheri Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार शारदा नहर में जा गिरी, जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कार को पानी से बाहर निकाला गया है। इसके बाद मृतकों को शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति कि इलाज के लिए सीएचसी रमिया बेहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

कब हुआ सड़क हादसा?

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सभी लोग कार में सवार होकर शादी समारोह से देर रात में लौट रहे थे। तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह नाव से कार के पास पहुंचे और कार का गेट खोलकर कार में सवार सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देर रात हुआ। पुलिस ने कार को क्रेन और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला निकाल लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है और साथ ही हादसे के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, माना जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया होगा, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article