लखनऊ

Lucknow Weather Forecast: लखनऊ में कोहरे के साथ होगी नए साल की शुरुआत! अगले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Weather Forecast, Lucknow Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather in Lucknow Next 10 Days Updates: लखनऊ में नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीतलहर का सितम भी जारी रहेगा।

Image

लखनऊ में मौसम का हाल (फोटो साभार - ट्विटर)

Lucknow Weather Forecast, Lucknow Ka Mausam Kaisa Rahega next 10 Days: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले समय में ठंडी और बढ़ सकती है। ठंड के साथ कोहरे की चादर भी लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में देखने को मिलेगी। लखनऊ में इस बार नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ होगी। इसके अलावा यूपी के कई हिस्सों में नए साल पर बारिश भी हो सकती है।

आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में नए साल पर सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। लखनऊ में आज की सुबह भी कोहरे के साथ ही हुई। आने वाले कुछ दिनों तक लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड में इजाफा भी हो सकता है।

लखनऊ में आज का मौसम

लखनऊ में आज के मौसम की बात करें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। अगले कुछ दिन कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। यूपी में अगले दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं 30 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर और नए साल पर यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article