Lucknow Robbery Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ठाकुरगंज में एक दिसंबर को बर्तन व्यापारी और उसकी मां को बंधक बनाकर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि, बदमाशों ने बर्तन व्यापारी अश्वनी रस्तोगी और उनकी मां को बंधक बनाकर लूटपाट करने से पहले कबाड़ी से रेकी कराई थी। इसके बाद बदमाश दो दिन तक व्यापारी के घर तक गए और रास्ता को समझा। कबाड़ी ने रेकी कर जानकारी दी कि, व्यापारी गुरुवार को तय समय पर मंदिर जाता है। इस दौरान उसकी मां घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं करती है।
पुलिस ने गुरुवार को हुई इस वारदात के बाद 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों खंगाले, तब जाकर पुलिस इन बदमाशों तक पहुंच पाई। पुलिस ने रविवार को इस गिरोह के सरगना समीर और उसके दो साथियों रमन और सलमान को अरेस्ट कर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया।
