लखनऊ

Lucknow: लखनऊ में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: लखनऊ पुलिस की किसान पथ के पास कुछ बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस घटना में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और दो अन्य बदमाश मौका देख फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश गोकशी की घटना में शामिल थे।

Image

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ (फोटो - iStock)

Lucknow Police: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के किसान पथ पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुबग्गा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई गोकशी की घटना में शामिल आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया और मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी

पश्चिमी लखनऊ के डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जाखकर बाग के आसपास एक वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस की टीम ने तुरंत चेकिंग शुरू की और इस दौरान, पुलिस को पता चला कि कुछ लोग एक अंडरपास के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस ने देखा कि कुछ लोग एक कार में सवार होकर भाग रहे हैं तो पुलिस ने उनका पीछा किया और अंडरपास के नीचे थोड़ा आगे जाकर तीन लोग भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी को गोली लग गई। बाकी दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। पिछली गोकशी की घटना में चार लोगों के नाम सामने आए थे, जिनमें आज की मुठभेड़ में हरदोई जिले के बसीम नाम के एक शख्स को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस का ऑपरेशन जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी भी कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!