लखनऊ

लखनऊ: पतंग लूटने के फेर में कट गई जिंदगी की डोर, सड़क पर दौड़ रहे ट्रक से जा टकराया सात साल का मासूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:44 AM IST

Lucknow Road Accident: लखनऊ में पतंग लूटने के लिए भाग रहे बच्चे को ट्रक ने रौंद दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नादरगंज रोड पर स्थित कान्हा उपवन के पास यह हादसा हुआ है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में पतंग लूटने के लिए भाग रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा
  • दर्दनाक हादसे से परिवार में मचा कोहराम
  • मासूम के परिजनों ने नहीं दी पुलिस में तहरीर

Road Accident In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में सात साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल, सरोजनीनगर के नादरगंज रोड पर स्थित कान्हा उपवन के पास पतंग लूटने के लिए सड़क पर दौड़ता जा रहा सात साल का बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। मासूम के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजरने से मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम के परिजनों ने इस मामले की तहरीर नहीं दी है।

सरोजनीनगर के बेहटवा गांव के रहने वाले पेशे से ड्राइवर कृष्ण कुमार का बेटा सात वर्षीय जानू रविवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते- खेलते नादरगंज और अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर कान्हा उपवन के पास पहुंच गया।

मासूम की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इसी दौरान मासूम बच्चे ने कटी पतंग देखी जिसे लूटने के लिए वह दौड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि, उसी वक्त वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल बच्चे को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

कृष्ण कुमार के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई बच्चे की मौत पर दुखी था और यही कह रहा था कि, अभी कुछ देर पहले तो बेटा घर के बाहर खेल रहा था, यह कैसे हो गया। चौकी प्रभारी नादरगंज अमरकान्त त्यागी के अनुसार, पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article