लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में प्रेमी युगल समझ भीड़ ने रिश्तेदारों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:13 PM IST

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में दगंबों ने एक युवक और युवती को प्रेमी युगल समझकर पहले जमकर पीटा, फिर कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Image

लखनऊ में प्रेमी युगल समझ रिश्तेदारों की पिटाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के मलिहाबाद में प्रेमी युगल समझ रिश्तेदारों को पीटा
  • रिश्तेदार युवक और युवती मेला देखकर लौटते हुए बाग में बैठ गए थे
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस, दो आरोपी दबोचे

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मलिहाबाद के नवीनगर इलाके में एक बाग में एक युवक और रिश्तेदार महिला को प्रेमी युगल समझकर गांव के दबंग लोगों ने जमकर पीटा। इस दौरान वह दोनों चीखते रहे कि, वे आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। दबंग लोगों ने करीब पौन घंटे तक दोनों को जबरन रोके रखा गया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। दबंगों को परिजनों ने समझाया तो उन्होंने दोनों को छोड़ा। मामला वीडियो वायरल हो गया। वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के अनुसार, वायरल वीडियो चार अक्टूबर को नवीनगर इलाके के एक बाग का है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। लड़की के परिजनों ने बताया कि, बेटी रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मेला देखने जा रही थी। इस दौरान दोनों रास्ते में नवीनगर में एक बाग में बैठ गए।

आरोपियों ने लड़की के बाल पकड़कर घसीटा, युवक को जमकर धुना

इसी बीच बाग में कुछ युवक पहुंच गए। इन युवकों ने दोनों की प्रेमी-प्रेमिका बताते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान युवक और युवती आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने पीड़ितों की बात नहीं सुनी। आरोपियों में से एक युवक ने लड़की के बाल पकड़कर घसीटे। दूसरे ने युवक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। आरोपी दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की चीख रही है, लड़का कहता रहा कि, आप लोग गलत समझ रहे हो, लेकिन किसी ने एक न सुनी और पिटाई करते रहे।

युवती ने फोन कर परिवार के लोगों को बुलाया

आरोपियों ने उन्हें परिवार को फोन करने के लिए कहा। इस पर युवती ने अपने घर वालों को वहां बुला लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि, युवक-युवती घर वालों की मर्जी से ही साथ में निकले थे। परिजनों के आने तक दबंगों ने दोनों को आधे घंटे तक बाग में रोके रखा था। गुरुवार को घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ। इस पर संज्ञान लेते हुए मलिहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दो आरोपियों कुलदीप व सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article