Lucknow Farmer Died Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में किसान एवं ई-रिक्शा चालक प्रदीप की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने पत्नी और उसके प्रेमी योगेन्द्र उर्फ रंगोली की पिटाई से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। दरअसल, बेटी को परेशान करने की शिकायत पर किसान प्रदीप की पत्नी और उसका प्रेमी रंगोली घर पहुंचा था। यहां प्रदीप और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस पर पत्नी और उसके प्रेमी रंगोली ने किसान की पिटाई कर दी। साथ ही पिटाई का वीडियो बना लिया था। दोनों ने किसान को वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस पर किसान तनाव में आ गया। इसके बाद किसान प्रदीप ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो फांसी लगाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन पहले ही उसने फांसी लगा ली थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में बदल दिया। बुधवार को डीसीपी राहुल राज ने इसका खुलासा किया।
