लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के सातवें और अंतिम चरण के लिए भी आज यानी गुरुवार 30 मई को प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस तरह से करीब दो-ढाई महीने से चल रहा चुनावी शोर विराम पाएगा। सातवें चरण का मतदान 1 जून 2024 को होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान आपने देखा होगा कि जहां-जहां मतदान था, वहां एक-दो दिन के लिए शराब की दुकानें बंद करने का फैसला लिया गया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक जगह ऐसी भी है, जहां डीएम में मतदान के दिन यानी 4 जून को भी शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है।
यहां 4 जून को ड्राइडे
मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट घोषित होगा। इस दिन किसी उम्मदीवार को जीत मिलेगी और जश्न मनेगा तो किसी उम्मीदवार को हार के साथ पांच साल और इंतजार करना पड़ेगा। जीत की खुशी में शराब खलल न डाले इसके लिए 4 जून लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीटों पर शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश डीएम ने दिया है।डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है कि 4 जून को मतगणना के दिन शराब और बीयर की सभी दुकानें बंद रखी जाएं। नियम के अनुसार जिस जिले में मतदान और मतगणना होती है, वहां से 8 किमी के दायरे में शराब की कोई दुकान नहीं खुलनी चाहिए।
