लखनऊ

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 जनवरी तक इन रूट्स पर रद्द कीं गई कई ट्रेनें, यात्रा से पहले पढ़ लें जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 09:01 PM IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे ने कहा है कि छपरा-बलिया रेल सेक्शन के गौतमस्थान और मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक डबलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Image

रेलवे ने इन रूट्स पर 17 जनवरी तक रद्द कीं कई ट्रेनें

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी, बिहार समेत इन राज्य के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  • रेलवे ने इन रूट्स पर 17 जनवरी तक रद्द कीं कई ट्रेनें
  • रास्ते में कई घंटे रोक कर चलाई जाएंगी कुछ ट्रेनें

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेल लाइन पर गौतम स्थान-मांझी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 15 से 17 जनवरी तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, गौतमस्थान और मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच होने वाले ट्रैक डबलिंग के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर भी चलाया जाएगा। नॉन-इंटरलॉक के काम के साथ ही रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के लिए इस खंड पर चलने वाली ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर प्रभावित होने वाली ट्रेनों की जानकारी शेयर की हैं।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05135/05136 छपरा-औड़िहार-छपरा यात्री गाड़ी 17 जनवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05446/05445 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा यात्री ट्रेन 17 जनवरी तक कैंसिल की गई है। गाड़ी संख्या 05156 सीवान-छपरा ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 05145 छपरा-सीवान ट्रेन 17 जनवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05153/05154 सीवान-नकहा जंगल(गोरखपुर)-सीवान ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।

रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

14 जनवरी को नई दिल्ली से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे में 135 मिनट और वाराणसी मंडल पर 135 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 15 जनवरी को नई दिल्ली से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को उत्तर मध्य रेलवे में 35 मिनट रोका जाएगा। इसके अलावा वाराणसी मंडल पर 35 मिनट यानि कुल 70 मिनट रोक कर संचालन किया जाएगा। 15 जनवरी को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14652 अमृतसर-जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस उत्तर रेलवे में 30 मिनट और वाराणसी मंडल पर 40 मिनट यानि कुल 70 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 14 जनवरी को बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट और अपने मार्ग में 15 मिनट यानि कुल 75 मिनट रोककर संचालित की जाएगी। 15 जनवरी को बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।

ये ट्रेनें रोक कर चलाई जाएंगी

14 जनवरी को अमृतसर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस उत्तर रेलवे में 20 मिनट और वाराणसी मंडल पर 20 मिनट यानि कुल 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी। 15 जनवरी को दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 15116 दिल्ली -छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे में 30 मिनट और अपने मार्ग में 30 मिनट कुल 60 मिनट रोककर चलेगी। 15 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस अपने कंट्रोल मार्ग में कुल 180 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 15 जनवरी को सूरत से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे में 75 मिनट और अपने मार्ग में 75 मिनट यानि कुल 150 मिनट रोक कर चलाई जाएगी। 16 जनवरी को जयनगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11062 जयनगर -लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे मार्ग में कुल आधा घंटा रोक कर चलाई जाएगी। 14 जनवरी को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 15050 गोरखपुर -कोलकाता एक्सप्रेस अपने मार्ग पर कुल 60 मिनट रोक कर चलाई जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article