लखनऊ

पहले पति ने पत्नी को गले लगाया, फिर पीछे से मारी गोली, दोनों का सीना चीर हुई आर-पार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 16, 2023, 11:11 AM IST

दंपति के परिजनों, परिचितों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।

Image

Death

Photo : iStock

UP Crime News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गले लगाकर गोली मारी, जो दोनों के सीनों को चीरती हुई आरपार हो गई, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पति का नाम अनेक पाल जबकि पत्नी का नाम सुमन पाल था। अनेक पाल की उम्र लगभग 40 साल जबकि सुमन पाल की उम्र तकरीबन 38 वर्ष थी। दंपत्ति के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे हैं।

मुरादाबाद के रहने वाले थे

अधिकारियों ने बताया कि दोनों चंडीगढ़ में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे और अपने पैतृक स्थान मुरादाबाद आए थे। पुलिस अधीक्षक (मुरादाबाद ग्रामीण) संदीप कुमार ने कहा कि घटना 13 और 14 जून की दरमियानी बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दंपत्ति के घर पर हुई। कुमार ने कहा कि दंपति के परिजनों, परिचितों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। पिछले कुछ समय से वे काफी झगड़ रहे थे।

उन्होंने कहा कि 13 जून की रात को अनेक पाल ने घर पर प्रार्थना की और फिर अपनी पत्नी को गले से लगाकर उसे गोली मार दी। वही गोली अनेक पाल के सीने में लगी और आर-पार हो गई। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

पुलिस ने कहा कि उन्हें मृतक दंपति के परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच झगड़े पिछले एक सप्ताह में बढ़ गए थे क्योंकि सुमन से एक शादी समारोह के दौरान एक मोबाइल फोन खो गया था। घटना से पहले पति के जादू-टोना करने के संदेह पर अधिकारी ने कहा कि इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article