लखनऊ

लखनऊ के कार गैराज में लगी भीषण आग, 20 लग्जरी कारें जली, देखें वीडियो

लखनऊ में चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड स्तिथि बाबा अस्पताल के पास कार गैराज में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण CNG लगी गाड़ियों मे एक के बाद एक कई धमाके भी हुए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

Image

कार गैराज में लगी आग

Lucknow Car Garage: लखनऊ से आग लगने की एक घटना सामने आई है। जहां चिनहट के कार गैराज मे भीषण आग लग गई। जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। गैराज में आग लगने के बाद CNG लगी गाड़ियों मे हुए एक के बाद एक कई धमाके भी हुए। 7-8 धमाके दमकल की टीम के सामने भी हुए।

आग की घटना का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग से जलती हुई कारें दिखाई दे रही है। वहीं दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। इस घटना की वीडियो नीचे दिया गया है।

20 लग्जरी कारों में लगी आग

यह घटना चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड स्तिथि बाबा अस्पताल के पास की है। जहां कार गैराज में खड़ी 20 लग्जरी कारों मे लगी भीषण आग गई। घटनास्थल पर दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग बुझाने के लिए लिए सड़क के रास्ते को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article