लखनऊ

पीलीभीत में दबंगों का आतंक, भाजपा विधायक के भाई की हत्या; घर पर किया पथराव

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दबंगों का आतंक देखने को मिला है। पीलीभीत के घुंघचाई में भाजपा विधायक के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया है और घर पर पथराव किया गया है। इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Pilibhit Crime News: पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की शनिवार देर शाम दबंगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दबंगों ने घर पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया और फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए।

भाजपा विधायक के चचेरे भाई की हत्या

दबंगों ने परिवार के सदस्यों और विधायक के चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के उदरा गांव में झगड़े में 70 वर्षीय फूलचंद की मौत हो गई।

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत मिली है, जिसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (पूरनपुर) विशाल चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article