लखनऊ

Lucknow Gold-Silver Rate Today, 29 Nov 2022: लखनऊ में यह हैं आज के सोने और चांदी के भाव, खरीदारी करने से पहले यहां जानें रेट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 06:26 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Lucknow: शादियों के सीजन में सोने और चांदी के भाव गिरे हैं। मंगलवार यानी 29 नवंबर के सोने और चांदी के रेट जारी हो गए हैं। आज सोने-चांदी के दाम स्थिर रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं देश और यूपी में सोना-चांदी की कीमत कितनी रही हैं।

Image

लखनऊ में आज सोना-चांदी का भाव

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार के सोने-चांदी के रेट जारी
  • लखनऊ में सोने और चांदी के दाम स्थिर
  • 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 48, 610 रुपये

Lucknow Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022:भारतीय सर्राफा बाजार में 29 नवंबर 2022 को सोने और चांदी के ताजा रेट जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे गुरुवार को सोने के दाम में कमी देखी गई। वहीं, चांदी की चमक फीकी रही है। शादियों के सीजन में सोने और चांदी के भाव गिरे हैं। ऐसे में लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। हालांकि सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव भी देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव हो रहा है। प्रदेश में सोने के भाव मंगलवार को पिछले दिन से कम हुए हैं, राजधानी लखनऊ की बात करें तो मंगलवार को सोने के रेट 100 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुए। ऐसे में सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए राहत है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 48, 610 रुपये रहा। जबकि सोमवार को 48,710 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। रविवार को यह दाम स्थिर थे। रविवार को 10 ग्राम 22 कैरेट के गोल्ड का रेट 48,710 रुपए था। इसी तरह आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,040 रुपये रहा, जबकि सोमवार को इसका रेट 53 हजार 140 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि रविवार को भी यह रेट 53 हजार 140 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

मंगलवार को चांदी की कीमत रही स्थिर

दूसरी ओर, चांदी की बात करें तो लखनऊ में चांदी की कीमत स्थिर रही है। सोमवार के मुकाबले आज सिल्वर के दाम (Silver Rate) न तो बढ़े न ही घटे हैं। मंगलवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 61 हजार 400 रुपये रही। सोमवार को भी एक किलो चांदी की कीमत 61 हजार 400 रुपये थी।

सोने की शुद्धता की ऐसे करें पहचान

भारतीय मानक संगठन (Indian Standard Organization) ISO की तरफ से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का उपयोग भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा सोना नहीं होता। आपको बता दें कि जितना ज्यादा कैरेट होगा, उतना ही सोना शुद्ध कहलाता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध मिलता है। 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध रहता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे चांदी, तांबा, जिंक मिलाकर जेवर या आभूषण तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना एकदम शानदार होता है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचा जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article