लखनऊ

Lucknow Fire: लखनऊ में चलती कार में धधकने लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में चलती कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत की बात है कि कार में सवार लोगों ने समय पर कूद कर अपनी जान बचा ली।

Image

कार में लगी आग

Lucknow Car Fire: लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पुल पर बुधवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग ने विकराल रूप ले लिया। कार में सवार तीन लोग ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन कार का अगला हिस्सा आग में पूरी तरह से जल गया।

चलती आग से निकलने लगा धुआं

यह हादसा गोमतीनगर इलाके में समतामूलक से 1090 चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। बुधवार शाम को करीब 5 बजे कार से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसे देख कार चालक ने गाड़ी रोक दी और बाहर निकल गया। साथ में मौजूद दो अन्य लोग भी गाड़ी से कूद गए। कुछ ही देर में कार ने आग पकड़ ली। जिसके बाद डॉयल 112 पर घटना की सूचना दी गई। करीब 20 मिनट बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने थोड़ी ही देर मे आग को बुझा दिया।

शॉर्ट सर्किट के कारण आग की आशंका

घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी। इस दौरान 1090 से रिवर फ्रंट की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। गोमतीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को काबू किया। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article