लखनऊ

Lucknow Fire: आईटी मेट्रो स्टेशन के पास गिफ्ट शॉप में लगी आग, धू-धूकर जली दुकान, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

Lucknow Fire: लखनऊ के आईटी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक गिफ्ट शॉप में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Image

लखनऊ के आईटी मेट्रो स्टेशन के पास गिफ्ट शॉप में लगी आग

Photo : ANI

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आईटी स्टेशन के पास स्थित एक दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गिफ्ट शॉप में लगी थी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने आई है। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया की आग लगने की वजह के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है।

शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

जानकारी के अनुसार, आईटी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गिफ्ट शॉप में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर को एमएसबी अचानक गिर गई थी। उसे उठाने के दौरान चिंगारी निकली और दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में गिफ्ट, बच्चों के खिलौने, स्टेशनरी का काफी सामान था। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। इस आग में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही की आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अयोध्या त्रिवेणी सदन में लगी थी आग

इससे पहले मंगलवार को अयोध्या में राम पथ क्षेत्र के पास त्रिवेणी सदन में भीषण आग लग गई थी। यह घटना डोरमेट्री शॉप और मल्टीलेवल पार्किंग में हुई थी। आग बुझाने के लिए दमकल और टेंडरों को तैनात किया गया था। त्रिवेणी सदन अयोध्या विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है और मामला कोतवाली नगर के अमानीगंज क्षेत्र में आता है। त्रिवेणी सदन का पूरा प्रबंधन सुखसागर ही देखते हैं और बाहर से आने वाले पर्यटक इसमें ठहरते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article