लखनऊ

Lucknow: दहेज का ऐसा लालच कि कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी को दिया जहर; ससुराल वालों पर किया हमला

आशियाना क्षेत्र में एक परिवार ने दहेज के लिए अपनी नवविवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने गुपचुप तरीके से आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी कर ली और अपनी पहली पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसे जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। जब

Image

अस्पताल में भर्ती है पीड़िता (AI Image)

Lucknow News: लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ दहेज के लिए की गई प्रताड़ना और जहरीला पदार्थ खिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी पति ने चुपके से दूसरी शादी कर पहली पत्नी को परेशान करने के लिए जहरीला पदार्थ दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

2022 में निगोहां के उतरावां निवासी अतिबल सिंह ने अपनी बेटी मंजुल सिंह का आशियाना थाना क्षेत्र के देवी खेड़ा स्थित पवनपुरी निवासी सौरभ सिंह से विवाह किया था। अतिबल सिंह ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और लगातार दहेज का ताना देकर मंजुल को प्रताड़ित करते रहे।

जनवरी 2023 में सौरभ ने आर्य समाज मंदिर में प्रियंका जायसवाल से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को हटाने के लिए सौरभ ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर साजिश रची। 25 जुलाई की रात सौरभ ने मंजुल को जहरीला पदार्थ दिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई।

सूचना मिलते ही पिता और भाई ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी परिवार ने उन पर हमला कर दिया। घायल पिता ने अपने बेटे के साथ मंजुल को ससुराल से निकालकर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित परिवार ने आशियाना पुलिस में दामाद और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article