लखनऊ

Elon Musk के पिता पहुंचे अयोध्या, एरोल मस्क ने बेटी संग किए राम मंदिर-हनुमानगढ़ी के दर्शन

अमेरिका के बिजनेसमैन एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अपनी बेटी एलेक्जेंड्रा के साथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जिसके बाद वे हनुमानगढ़ी भी पहुंचे। यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा थी।

Image

एरोल मस्क पहुंचे अयोध्या

Errol Musk Ayodhya Visit: अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। जिसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी पर भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान एरोल मस्क की बेटी एलेक्जेंड्रा भी उनके साथ रही। राम मंदिर परिसर में वे लगभग 40 मिनट तक मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर पुजारियों-अधिकारियों ने किया स्वागत

एरोल मस्क अपने चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचे। दोपहर 2:15 बजे उनका चार्टर्ड प्लेन महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचा। अयोध्या एयरपोर्ट पर पुजारियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एरोल मस्क ने एयरपोर्ट पर उतरने के बाद शुद्ध भारतीय अंदाज में मीडिया के सामने लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने राम मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जिसके बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन-पूजन किए।

पहली बार अयोध्या पहुंचे एरोल मस्क

एरोल मस्क बुधवार को धार्मिक यात्रा पर पहली बार अयोध्या पहुंचे। उनके स्वागत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद दिया। उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में जय श्री राम का उद्घोष भी किया। एरोल मस्क ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक समृद्ध व गौरवशाली इतिहास रहा है, मैं इसका मैं आदर करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के आने वाले समय में संबंध और अच्छे रहेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article