लखनऊ

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Lucknow News: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर कुनाल शुक्ला हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या बिजनेस पार्टनर वसीम और विवेक द्वारा की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

Image

लखनई में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर कुनाल शुक्ला की हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव मंगलवार देर रात जिले के बंथरा इलाके के बाबूपुर गांव से मिला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो बिजनेस पार्टनर वसीम अली खान और विवेक सिंह को गिरफ्तार किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्या की वजह का बड़ा खुलासा किया।

इस वजह से की गई कुनाल शुक्ला की हत्या

पुलिस ने बताया कि कुनाल शुक्ला का शव मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। क्योंकि वसीम और विवेक कुनाल के बिजनेस पार्टनर थे, इसलिए हत्या का पहला शक इन्हीं दोनों पर गया था। लेकिन मामले की जांच करने पर कई नए पत्ते खुलने लगे और इसकी मुख्य वजह सामने आई। पुलिस के अनुसार, कुनाल की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वसीम को उसकी पत्नी और कुनाल के बीच बढ़ती नजदीकियां नागवार थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराता गया। आखिरकार वसीम ने शुक्ला को रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुनाल की हत्या लोहे की रॉड मारकर की है।

हत्या के बात रॉड को नाली में फेंका

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर वसीम और विवेक को गिरफ्तार किया। विवेक ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है। हत्या के बाद वसीम और विवेक ने मिलकर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन, खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल रॉड को पास की नाली में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के साथ सबूत मिटाने का मामला भी दर्ज किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!