उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रेन यात्रा करने वाले लोगों को दो दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ से रवाना होने वाली कई ट्रेनें 24 और 25 जून को रद्द की गई है, तो वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यही आप भी 24 और 25 जून को लखनऊ से रवाना होने वाली किसी ट्रेन यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताएं -
किस वजह से हुई ट्रेनें रद्द
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे कानपुर के पास दो पुलों पर गार्डर बदलने का कार्य कर रहा है, जिसके चलते लखनऊ से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो कुछ के रूट में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है।
24 जून को ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
24 जून को पनवेल से चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस को भी डायवर्ट किया गया है, और यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, और अन्य स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। इसके चलते यह ट्रेन लखनऊ और बाराबंकी पर नहीं रुकेगी। कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल भी किया गया है, जैसे 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस, जो कानपुर सेंट्रल से 6 घंटे की देरी से चलेगी।
25 जून को ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
25 जून को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल से चलेगी, जबकि आगरा फोर्ट से चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर समाप्त होगी। इसके अलावा, नई दिल्ली से चलने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस अब गाजियाबाद और मुरादाबाद होते हुए लखनऊ पहुंचेगी, जिससे यह ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूँद और कानपुर सेंट्रल पर नहीं रुकेगी।
