Dayashankar singh and Swati singh Divorce: उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री रहीं स्वाति सिंह के बीच तलाक की खबर है। लखनऊ की पारिवारिक न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने दोनों की तलाक की अर्जी पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही दोनों राजनेताओं के बीच 22 साल पुराना रिश्ता भी खत्म हो गया है। बता दें, बीते कई दिनों से दयाशंकर और स्वाति सिंह के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं।
बता दें, स्वाति सिंह ने 2012 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसके कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद 2022 में स्वाति सिंह ने दोबारा अर्जी दाखिल की थी और सुनवाई की अपील की थी, जिस पर कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी।
