लखनऊ

Deoria News: ट्रेन से झांकना पड़ा युवक को भारी, हाथ फिसलने से गिरा नीचे; मौके पर दर्दनाक मौत

देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक बरहज-भटनी पैसेंजर ट्रेन से जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन से बाहर झांकते समय उसका हाथ छूटने से वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।

Image

ट्रेन से झांकने के दौरान गिरा युवक (AI Image)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बरहज थाना क्षेत्र में एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत ह गई। मृतक की पहचान पिपरा भूली गांव निवासी दुर्गेश प्रसाद (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेन से झांकते समय छूटा हैंडल

पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार की रात करीब आठ बजे बरहज-भटनी पैसेंजर ट्रेन में हुआ। शनिवार को दुर्गेश बरहज बाजार गया था और वापसी में रात करीब आठ बजे बरहज-भटनी पैसेंजर ट्रेन से लौट रहा था। अपने गांव के पास पहुंचने पर वह ट्रेन से बाहर झांकने लगा तभी उसका हाथ छूट गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के आधार कार्ड से हुई पहचान

ग्रामीणों की सूचना पर बरहज पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को मृतक के पास सतराव स्टेशन का टिकट और आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article