दिल्ली

Delhi Murder: शक में पति बना हत्यारा, होटल रूम में घोंटा पत्नी का गला; खुद पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने उसे मार डाला

Paharganj Delhi News Today: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल में 24 वर्षीय महिला को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था। जिसके कारण उसने होटल के कमरे में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में यूपी पुलिस को खुद हत्या के बारे में जानकारी दी। यूपी पुलिस ने उसे मथुरा से गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Murder in Delhi: दिल्ली के एक होटल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या के बारे मं बताया। आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को कॉल कर बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल रूम से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पति गोपाल शर्मा (24) को मथुरा में पुलिस ने पकड़ लिया और बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

होटल प्रबंधक को बेसुध कमरे में मिली महिला

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे मथुरा के हाईवे थाना पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित ‘न्यू विक्टोरिया’ होटल के प्रंबधक को फोन किया। पुलिस ने गोपाल द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए होटल प्रबंधक से एक कमरे की जांच करने को कहा। उन्होंने बताया कि कमरे की जांच करने पर होटल प्रबंधक प्रेम कुमार को एक महिला बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया और एक टीम मौके पर पहुंची और महिला की गला घोंटकर हत्या किये जाने की पुष्टि की।

हत्या कर मथुरा फरार हो गया था पति

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोपाल और उसकी पत्नी कृति शर्मा 20 जून को शाम 6:35 बजे होटल में ठहरे थे। रात करीब नौ बजे गोपाल होटल से अकेले ही निकल गया और स्टाफ को बताया कि वह खाना लेने जा रहा है हालांकि, वह होटल में वापस नहीं लौटा और मथुरा भाग गया। उन्होंने बताया, ‘‘बाद में गोपाल ने मथुरा से पुलिस को सूचित किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मथुरा पुलिस ने उसे खोज निकाला और उसे हिरासत में ले लिया।’’ बाद में आरोपी को दिल्ली पुलिस के पहाड़गंज थाने को सौंप दिया गया, जहां उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article