लखनऊ

Lucknow News: अकबरनगर में LDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर फिर बवाल; बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर लगा लंबा जाम

लखनऊ के अकबरनगर में ध्वस्तीकरण को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हुई हैं। रूट डायवर्ट करने को लेकर बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर लंबा जाम लग गया।

Image

लखनऊ के अकबरनगर में आज एक बार फिर पहुंची LDA की टीम। लोगों ने किया विरोध

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: लखनऊ के अकबरनगर में ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर एक बार फिर लंबा जाम लग गया है। अकबरनगर में आज एक बार फिर LDA की टीम पहुंची। रूट डायवर्ट करने को लेकर बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस ट्रैफिक जाम को संभालने में जुटी हुई है।

LDA की ध्वस्तीकरण कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों मे काफी नाराजगी हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई है। भाजपा का महानगर मंत्री मंगल झा ने लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को विरोध प्रदर्शन की जगह से तीतर बितर किया है। एलडीए व नगर की टीम ने शुरू की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भारी संख्या में पुलिस फोर्स RFF और पीएसी की मौजूदी में की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article