लखनऊ

UP News: कांग्रेस ने विधान परिषद की 5 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम किये तय

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 100 सीट हैं, जो विधायकों, निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्नातकों द्वारा चयनित सदस्यों से भरी जाती हैं। इसके अलावा कुछ सदस्यों को सरकार मनोनीत भी करती है।

Image

कांग्रेस ने विधान परिषद की 5 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम किये तय (फाइल फोटो:PTI)

Congress News: कांग्रेस ने वर्ष 2026 में होने विधान परिषद चुनाव के लिए 11 सीट पर अकेले लड़ने की घोषणा करते हुए पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की इन सीट पर चुनाव होना है।कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी युवाओं और शिक्षकों की आवाज को सदन में बुलंद करने के लिए आगामी विधान परिषद चुनाव में सभी 11 सीट पर चुनाव लड़ेगी।अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की जीत तय होती है या नहीं।

अजय राय ने कहा कि पांच सीट पर प्रत्याशी तय किये जा चुके हैं, जिनमें मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट पर विक्रांत वशिष्ठ, आगरा स्नातक सीट पर रघुराज सिंह पाल, लखनऊ स्नातक सीट पर डॉ. देवमणि तिवारी, वाराणसी शिक्षक सीट पर संजय प्रियदर्शी और वाराणसी स्नातक विधान परिषद सीट पर अरविंद सिंह पटेल के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक ‘कनेक्ट सेंटर’ स्थापित किया गया है और प्रत्येक जिले में एक कोऑर्डिनेटर कमेटी बनायी जाएगी, जो कनेक्ट सेंटर से जुड़ी रहेगी।राय ने कहा कि पार्टी की सभी शाखाओं व संगठनों को इसमें लगाया गया है और विधि, शिक्षक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी सीट पर सांसदों/विधायकों, पूर्व सांसदों/विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया जा रहा है और उनके साथ सह प्रभारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 100 सीट हैं, जो विधायकों, निकाय, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्नातकों द्वारा चयनित सदस्यों से भरी जाती हैं। इसके अलावा कुछ सदस्यों को सरकार मनोनीत भी करती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article