लखनऊ

बलिया में डबल मर्डर.. कोचिंग संचालक दंपत्ति को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, घर के बाहर मिले शव

बलिया में कोचिंग संचालक पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनके शव घर के बाहर पड़े मिली। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Crime

फाइल फोटो

Ballia Double Murder: उत्तर प्रदेश के बलिया से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जिले के खेजुरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दंपत्ति को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में घर के बाहर पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में कोचिंग संचालक श्याम लाल चौरसिया (55) और उनकी पत्नी बासमती चौरसिया (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 10 बजे पुलिस को मासूमपुर गांव में सड़क के किनारे एक घर में एक पुरुष और एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चौरसिया और उसकी पत्नी के शव घर के बाहर पड़े थे।

मृतक के भाई ने दर्ज कराया केस

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसा लगता है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

सिंह ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि श्याम लाल चौरसिया अपने मकान में कोचिंग चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article