लखनऊ

उत्तर प्रदेश में सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम होगा पारदर्शी, CM योगी ने दिए नए अधिनियम तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 को बदलकर नया, आधुनिक और पारदर्शी कानून लागू करने की आवश्यकता जताई है। सीएम ने ऑनलाइन पंजीकरण, वित्तीय अनुशासन, न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप और प्रबंधन समिति को अधिक अधिकार देने की बात कही।

Image

संस्थाओं के लिए नए पंजीकरण और प्रबंधन नियम लागू होंगे (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 को बदलकर एक नया, युगानुकूल और व्यावहारिक कानून लागू करने की जरूरत है। यह कानून प्रदेश की पंजीकृत संस्थाओं के पंजीकरण, नवीनीकरण और उनकी संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन को सुदृढ़ करेगा।

पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार जरूरी

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा कि वर्तमान अधिनियम में पारदर्शिता और जवाबदेही के अभाव के कारण निष्क्रिय अथवा संदिग्ध संस्थाओं का निरस्तीकरण और संपत्ति का सुरक्षित प्रबंधन ठीक से नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही सदस्यता, प्रबंधन और चुनाव संबंधी विवादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए भी स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं।

विवाद की स्थिति में प्रबंधन समिति को अधिक अधिकार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विवाद की स्थिति में प्रशासक नियुक्त करना उचित नहीं होगा, बल्कि संस्था का संचालन प्रबंधन समिति के अधिकार में होना चाहिए। सरकार या स्थानीय प्रशासन को संस्थाओं के आंतरिक मामलों में न्यूनतम हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि संस्थाएं स्वतंत्र और प्रभावी ढंग से काम कर सकें।

प्रदेश में 8 लाख से अधिक संस्थाएं सक्रिय

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग आठ लाख से अधिक संस्थाएं पंजीकृत हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता, ग्रामीण विकास, उद्योग, खेल आदि क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इसलिए इनके संचालन, सदस्यता, चुनाव और वित्तीय अनुशासन के नियमों को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है।

ऑनलाइन पंजीकरण और कड़े वित्तीय नियम

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन, केवाईसी आधारित और समयबद्ध होनी चाहिए। साथ ही वित्तीय लेन-देन की जवाबदेही और लेखा-परिक्षण की प्रक्रिया को और सख्त करने की आवश्यकता है।

नए अधिनियम को जल्द तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए अधिनियम के सभी आवश्यक प्रावधान जल्द तैयार किए जाएं, जिससे प्रदेश की पंजीकृत संस्थाएं समाजोपयोगी कार्यों को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से संचालित कर सकें। इससे उत्तर प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही की भावना और मजबूत होगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान