लखनऊ

Gorakhpur: प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम योगी का मजाकिया अंदाज; कहा- प्रदीप शुक्ला की जमीन पर रवि किशन शुक्ला कभी कब्जा नहीं कर पाएंगे

गोरखपुर में सेवा पखवाड़े के प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद और अभिनेता रवि किशन पर हल्की-फुल्की चुटकी लगाई। सीएम ने हंसते हुए कहा कि यूपी की सैटेलाइट तकनीक इतनी सटीक है कि किसी की भी जमीन पर कब्जा मुश्किल है।

CM Yogi Adityanath: गोरखपुर में शनिवार को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक किया। सीएम योगी ने हंसते हुए कहा कि “प्रदीप शुक्ला की जमीन पर रवि किशन शुक्ला कब्जा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि यूपी में लगाई जा रही सैटेलाइट तकनीक सब कुछ बारीकी से पकड़ लेगी।” उनकी इस टिप्पणी पर सम्मेलन में मौजूद लोग ठहाकों से हंस पड़े, जबकि मंच पर बैठे रवि किशन भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ और इसके बाद देश ने एक नए युग में कदम रखा। हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ और भारत दुनिया में सबसे आकर्षक निवेश स्थल के रूप में उभरा। जीएसटी में सुधार के तहत 2 स्लैब — 12% और 28% — को समाप्त किया गया, जो स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी कदम थे।

उन्होंने आगे बताया कि जिस प्रदेश की पहचान पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' के नाम से थी, आज वही प्रदेश 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' और 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज' के माध्यम से अपनी नई पहचान बना चुका है। सीएम ने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए पोषाहार वितरण प्रणाली पहले माफियाओं के नियंत्रण में थी, लेकिन अब इसे व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article