लखनऊ

लखनऊ में सजा ज्ञान का महाकुंभ, CM योगी ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन; शिक्षा और किताबों के महत्व पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने इस मौके पर बच्चों और युवाओं को स्मार्टफोन से दूरी और किताबों का महत्व बताया। उन्होंने स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी दीदीयों को पीएम मोदी की लिखी 'एग्जाम वारियर्स' किताब भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने हर छात्र से की कम से कम एक पुस्तक खरीदने की अपील की।

Image

CM योगी ने गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे गोमती बुक फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें पुस्तकों से परिचित कराने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी दीदीयों को पुस्तकें भेंट की। उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तक योग्य मार्गदर्शक बनकर सदैव हमारे जीवन का पथप्रदर्शक बनती हैं और जीवन को आगे बढ़ाती हैं।

सीएम ने पुस्तक मेले को बताया साहित्य का महाकुम्भ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 9 दिन तक लखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तक मेला चलेगा, जहां आने वाले लोग ज्ञान और साहित्य के महाकुम्भ का अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों और युवाओं से स्मार्टफोन पर कम समय बिताने की अपील की और रोजाना कम से कम एक घंटा रचनात्मक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें।

ज्ञान की खोज जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने भारतीय मनीषियों और ऋषियों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां याज्ञवल्क्य जैसे ऋषियों ने समाज को ज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने याज्ञवल्क्य ऋषि और उनकी पत्नियों कात्यायिनी व मैत्रेयी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि ज्ञान की खोज जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए।

नेशनल बुक ट्रस्ट की सराहना

सीएम ने नेशनल बुक ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इसने लगातार गोमती बुक फेस्टिवल की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इस साल के फेस्टिवल में ढाई सौ से अधिक स्टॉल हैं, जिनमें बाल रचनाकारों से लेकर प्रसिद्ध लेखकों की किताबे अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

बच्चों को दी 'एग्जाम वारियर्स' किताब

मुख्यमंत्री ने बच्चों को 'एग्जाम वारियर्स' पुस्तक भेंट की, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे इस पुस्तक के सभी बिंदुओं को पढ़े, तो किसी भी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करना आसान हो जाएगा।

वेन सिटिजन रीड्स, कंट्री लीड्स

सीएम योगी ने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए तक्षशिला विश्वविद्यालय, पाणिनी, सुश्रुत और ब्रह्मवेत्ताओं की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तक्षशिला का नाम भगवान राम के भाई भरत के पुत्र तक्ष के नाम पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि पढ़ना और आगे बढ़ना भारत की परंपरा रही है और प्रधानमंत्री के विचार 'वेन सिटिजन रीड्स, कंट्री लीड्स' इसी संदेश का हिस्सा हैं।

पढ़ाई के साथ अच्छी किताबें भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास जी की मौलिक रचनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि मौलिक रचनाएं न केवल अमर होती हैं, बल्कि रचयिता को भी अमर बना देती हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी किताबें भी जरूर पढ़े। उन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त समाज के संदेश को भी दोहराया और कहा कि यदि महिलाएं स्वस्थ होंगी तो समाज और राष्ट्र सशक्त होंगे। उन्होंने लखनऊ के सभी स्कूलों के बच्चों से अपील की कि वे इस बुक फेस्टिवल में आएं और हर छात्र कम से कम एक पुस्तक जरूर खरीदें।

20 से 28 सितंबर तक गोमती बुक फेस्टिवल

गोमती बुक फेस्टिवल 20 से 28 सितंबर तक आयोजित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सुनीता शुक्ला, दीपमाला, कुसुम, पूनम पाल, विनीता पाठक, ज्ञानवती, तारावती जैसी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष रूप से पुस्तकें प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो मिलिंद सुधाकर मराठे, लखनऊ विवि की कुलपति प्रो मनुका खन्ना, सुप्रसिद्ध लेखक, फिल्मनिर्माता और इतिहासकार चंद्र प्रकाश द्विवेदी, नेशनल बुक ट्रस्ट के डायरेक्टर युवराज मलिक सहित साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

-----

डिजिटल मीडिया के उपयोग के लिए

हिंदी SEO कीवर्ड

गोमती बुक फेस्टिवल, लखनऊ विश्वविद्यालय पुस्तक मेला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाल रचनाकार पुस्तकें, एग्जाम वारियर्स, तक्षशिला विश्वविद्यालय, वाल्मीकि रामायण, तुलसीदास रामचरितमानस, स्मार्टफोन कम पढ़ाई अधिक, स्वस्थ नारी सशक्त समाज

English SEO Keywords

Gomti Book Festival, Lucknow University Book Fair, CM Yogi, Yogi Adityanath, Children Authors Books, Exam Warriors Book, Takshashila University, Valmiki Ramayana, Tulsidas Ramcharitmanas, Less Smartphone More Reading, Healthy Women Strong Society, Lucknow News, Uttar Pradesh, गोमती बुक फेस्टिवल, लखनऊ विश्वविद्यालय पुस्तक मेला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाल रचनाकार पुस्तकें, एग्जाम वारियर्स, तक्षशिला विश्वविद्यालय, वाल्मीकि रामायण, तुलसीदास रामचरितमानस, स्मार्टफोन कम पढ़ाई अधिक, स्वस्थ नारी सशक्त समाज

Hashtags

#GomtiBookFestival #LucknowUniversity #YogiAdityanath #ChildrenAuthors #ExamWarriors #Takshashila #ValmikiRamayana #Tulsidas #ReadingCulture #HealthyWomenStrongSociety

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article