लखनऊ

बिजनौर में BLO की हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने बताया कई दिनों से तबियत थी खराब

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2025, 02:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में तैनात 56 वर्षीय बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) शोभारानी की शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मोहल्ला बदवां के बूथ नंबर 97 पर तैनात थीं और तबीयत बिगड़ने पर मुरादाबाद अस्पताल ले जाई गईं, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शोभारानी डायबिटीज की मरीज थीं और अस्वस्थ होने के बावजूद देर रात तक SIR फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करने का काम करती रहीं।

Image

धामपुर में SIR से जुड़ा काम कर रही थी मृतका (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

Photo : iStock

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में तैनात 56 वर्षीय बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) शोभारानी की शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल चौबे के अनुसार, शोभारानी मोहल्ला बदवां के बूथ नंबर 97 पर तैनात थीं और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीमारी के बावजूद देर रात तक करती रहीं काम

शोभारानी के पति कृपाल सैनी ने बताया कि वह डायबिटीज की मरीज थीं और काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। इसके बावजूद शुक्रवार देर रात तक वह स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) फॉर्म ऑनलाइन अपलोड करने का काम करती रहीं। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। परिवार ने बताया कि शोभारानी के बेटे की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, जिससे उन पर अतिरिक्त तनाव था। इसी बीच स्वास्थ्य खराब होने से हालात और बिगड़ गए।

इलाज के दौरान मौत की पुष्टि, प्रशासन ने दी जानकारी

धामपुर की उप-जिलाधिकारी (SDM) स्मृति मिश्रा ने बताया कि शोभारानी को गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी चौबे ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ पर किसी भी प्रकार का काम का दबाव नहीं था और वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में भी सेवा दे रही थीं।

मुरादाबाद में BLO ने किया सुसाइड

वहीं उत्तर प्रदेश के ही मुरादाबाद में एक सहायक अध्यापक सर्वेश सिंह ने अत्यधिक कार्यभार और SIR का टारगेट पूरा न होने के दबाव में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित दो पेज का सुसाइड नोट लिखा। हाल ही में SIR कार्यभार के चलते कई शिक्षकों के इस्तीफे की खबरें भी सामने आई थीं, जिससे शिक्षकों पर बढ़ते दबाव का मुद्दा फिर चर्चा में है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें