लखनऊ

Hardoi Accident: हरदोई में MLC अशोक अग्रवाल के बेटे की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचे 7 लोग

Hardoi Accident: हरदोई में भाजपा के एमएलसी अशोक अग्रवाल के बेटे की कार डिवाइडर से टकाराई और दूसरी तरफ पलट गई। इस हादसे में गनीमत यह रही की कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल के बेटे संचित अग्रवाल की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे का दौरान कार में 7 लोग सवार थे, लेकिन गनीमत यह रही की दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित है। इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अशोक अग्रवाल के बेटे की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी तरफ पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

मिली जानकारी के अनुसार, संचित अग्रवाल कछौना ब्लॉक प्रमुख हैं और वह लखनऊ से कछौना लौट रहे थे तभी पलिया-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मजहर ढाबे के पास उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन कार में सवाल संचित अग्रवाल और उनके साथ के लोग सुरक्षित हैं।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। घनटास्थल पर मौजूद लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कार की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद यातायात भी प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और हाईवे पर लगे ट्रैफिक जाम को क्लियर किया। पुलिस की टीम दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article