लखनऊ

UP News: अयोध्या में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर: 2 की मौत, 9 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 03:08 PM IST

Ayodhya Road Accident: करीब 80 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के मधुबनी जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image

UP News: अयोध्या में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर: 2 की मौत, 9 घायल

Ayodhya Road Accident: यूपी के अयोध्या में तेज रफ्तार ट्रक ने हाइवे पर खड़ी एक डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के तुरंत बाद NH-27 पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्तपताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

80 यात्री सवार थे बस में

दरअसल, करीब 80 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के मधुबनी जा रही थी। बस में कुछ खराबी आने के कारण बस को अयोध्या नाका हाईवे पर साइड लगाया गया था, जिससे कुछ सवारी बस से नीचे उतर कर इधर-उधर घुमने निकल गए। इसी दौरान बुधवार 4 अक्टूबर को सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

NH-27 पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद NH-27 पर तुरंत लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। मृतक की पहचान मोहम्मद ईसयेल नदाफ और रोहित कुमार के रूप में की गई है।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में

वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। नौ लोग घायल हो गए है। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है। वही, मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article