लखनऊ

चचेरे भाई की शादी से पहले सैफई पहुंचे अखिलेश यादव; हाथ में प्लेट लेकर बच्चों के पीछे खड़े दिखे सपा प्रमुख

इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। शादी से पहले सैफई में हल्दी और लग्नोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरा यादव परिवार एकत्रित हुआ। आर्यन यादव लद्दाख की सुप्रीम कोर्ट की वकील सेरिंग के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत बंधने वाले हैं।

Image

खाने की प्लेट लेकर लाइन में खड़े दिखे अखिलेश यादव और पत्नी डिंपल यादव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Akhilesh Yadav Cousin Haldi Ceremony: इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। बता दें कि, आर्यन यादव लद्दाख की सुप्रीम कोर्ट की वकील सेरिंग के साथ बंधने वाले हैं। रविवार को सैफई में हल्दी और लग्नोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई पहुंचे। सैफई में इस अवसर पर पूरा सपा परिवार एकत्रित हुआ, जो मुलायम सिंह यादव के बाद एक बार फिर साथ दिखाई दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अखिलेश यादव, उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव सहित पूरा यादव परिवार इस अवसर पर एक साथ नजर आया। एक वीडियो में देखा गया कि अखिलेश यादव हाथ में खाने की प्लेट लिए लड़की पक्ष के लद्दाख से आए बच्चों के पीछे लाइन में खड़े थे।

Akhilesh Yadav Cousin Haldi Ceremony

अखिलेश यादव के चचेरे भाई की हल्दी और लग्नोत्सव

15 दिसंबर 2024 को हुई थी रिंग सेरेमनी

हल्दी और लग्नोत्सव समारोह में केवल मुलायम परिवार के सदस्य ही शामिल थे। इसमें बदायूं से सांसद आदित्य यादव, फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव, करहल से विधायक तेज प्रताप सिंह यादव और दूल्हा आर्यन के बड़े भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव मौजूद रहे। आर्यन यादव की शादी सैफई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत आयोजित की जाएगी। आर्यन और सेरिंग की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में संपन्न हुई थी। दोनों परिवारों ने मार्च 2025 में विवाह करने का निर्णय लिया था, लेकिन आर्यन के पिता राजपाल यादव के निधन के कारण समारोह को स्थगित करना पड़ा। अब शुभ मुहूर्त के अनुसार उनकी शादी 25 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें